पटना में दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन, मंत्री सुरेंद्र राम ने किया उद्घाटन
पटना। विधानसभा मार्च को राजनीतिक साजिश, भाजपा की ओर से पैसे देकर प्रदर्शन के भीड़ जुटाई गई यह उक्त बात आज पटना के दीघा IIT में दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र राम ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा। मंत्री सुरेंद्र राम ने रोजगार मेले में आये उम्मीदवारों का अभिवादन किया। इसके साथ ही उन्होंने गुरुवार को हुए भाजपा प्रदर्शन पर बयान देते हुए कहा कि BJP ने गुरुवार को चुनावी प्रदर्शन किया। उन्होंने आगे कहा की BJP कार्यकर्ताओं ने पुलिस की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंका और पुलिस पर पथराव किया। सुरेंद्र राम ने जहानाबाद के महामंत्री की मौत पर कहा कि भाजपा वालों ने बीमार, लाचार व कमजोर लोगों को पैसे प्रलोभन देकर उन्हें पटना बुलाया था। इसके परिणाम स्वरूप विजय सिंह की मृत्यु हो गयी होगी। फिलहाल इस मामले में जांच चल रही है। जांच के बाद साफ हो जायेगा कि उनकी मृत्यु कैसे हुई होगी। वहीं दीघा IIT में लगे दो दिवसीय रोजगार मेले में देश की 44 कंपनियां आई हुई हैं। इस रोजगार मेले के तहत लगभग 4000 युवाओं को रोजगार दिलाना है। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के लगभग 44 कंपनियों में तकनीकी और गैर-तकनीकी योग्यता के अनुसार रोजगार दिया जायेगा।


