February 12, 2026

पटना में रिमोट से बिजली चोरी का खुलासा, एक पर 5.83 लाख का जुर्माना, मामला दर्ज

पटना। मसौढ़ी अनुमंडल के गौरीचक थाना के ठीक सामने बिजली विभाग ने पहली बार ग्रामीण क्षेत्र में रिमोट से हो रही बिजली चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में विभाग के अधिकारियों ने मीटर चोरी करने वाले एक व्यक्ति पर 5,38,000 रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही गौरीचक थाने में बिजली चोरी करने को लेकर एक मामला दर्ज कराया गया है। मसौढ़ी अनुमंडल के सहायक विद्युत अभियंता चंद्रमणि निराला ने कहा कि उन्हें बिजली चोरी करने को लेकर सूचना मिली थी। इसके बाद स्थल पर जाकर जांच की गई। इसमें गौरीचक थाना के ठीक सामने एक व्यक्ति आटा चक्की मिल और तेल पेरने का काम तीन फेज मीटर लगाकर कर रहा था। जब उसके मीटर की जांच की गई तो गुपचुप तरीके से बड़े पैमाने पर बिजली चोरी का खुलासा हुआ। मीटर के अंदर मौजूद सर्किट के साथ छेड़छाड़ कर रिमोट के माध्यम से वास्तविक खपत को बंद कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि मीटर का सील तोड़कर सर्किट में डिवाइस लगाया गया था। इसके बाद मीटर को दूसरे सेल से बंद कर दिया जाता था। इससे मीटर का कंट्रोल रिमोट से करते थे। मशीन चलाते समय मीटर को रिमोट से बंद कर दिया जाता था। इस बात का खुलासा टॉक टेस्ट के माध्यम से किया गया। बता दे कि विभाग ने आरोपी विनोद राय पर 5,38,709 रुपए का जुर्माना लगाया है।

You may have missed