September 10, 2026

पटना में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला लापता; थाने में मामला दर्ज, चिंता में परिवार

पटना। जक्कनपुर थाना अंतर्गत जीपीओ गोलंबर और करबिगहिया के बीच से गायब हो गई है। महिला का नाम देवमंती देवी है। उम्र लगभग 60 वर्ष है। पूरा परिवार गोलंबर से सटे ही रहता है। बेटा उदय कुमार का व्यवसाय करते हैं। उदय ने बताया कि गया रिश्तेदार की शादी में गए थे। बीवी मेरी दुकान पर गई थी। घर पर मेरा एक छोटा बेटा सुमित था। सुबह लगभग 8:30 बजे अपने पोते से बोलकर निकली की घूमने जा रही हूं। फिर घूमकर आ रही हूं। लेकिन पूरे दिन बीत जाने के बाद भी घर नहीं लौटी। इस बाबत में उदय ने जक्कनपुर थाने में आवेदन भी दिया है। जीआरपी में जाकर सीसीटीवी कैमरे दिखाने का भी बेटे ने आग्रह किया। हालांकि वहां नहीं दिखाया गया। बेटा कोतवाली थाना भी पहुंचा था। जहां से खोजबीन करने का आश्वासन मिला है। बेटे ने बताया कि कोई नाराजगी नहीं थी। अचानक घर से निकली और गायब हो गई। ये चिंता का विषय है। रिश्तेदार के यहां से लौटकर लगातार खोजबीन कर रहा हूं। लेकिन कोई पता नहीं है। थाना के द्वारा अभी आवेदन का रिसीविंग भी नहीं दिया गया है। जक्कनपुर थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि आज ही आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस छानबीन कर रही है। महिला स्वेच्छा से घर से बाहर निकली है। बता दें कि तीन महीने पहले एक नाबालिग लड़की भी जक्कनपुर थाना क्षेत्र से गायब हुई थी। जो अभी तक बरामद नहीं हो पाई है।

You may have missed