डोमिसाइल नीति लागू करने वाले शिक्षा मंत्री दे इस्तीफा : पप्पू यादव बोले- नीतीश सरकार का आत्मघाती कदम, 9 और 16 को जाप का प्रदर्शन
पटना। प्रदेश में डोमिसाइल नीति को लेकर शुरू हुआ सियासत रुकने का नाम नहीं ले रही है। आज जाप की ओर से शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति को लागू करने के लिए गर्दनीबाग में महाधरना का आयोजन किया गया। वही इस महाधरने को संबोधित करते हुए जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि डोमिसाइल नीति को हटाना बिहार के युवाओं के साथ विश्वासघात है। इससे बिहार के युवाओं के लिए अवसर की कमी हो जाएगी। यह बिहार के युवाओं का अपमान है।
बिहार सरकार का आत्मघाती कदम
उन्होंने कहा की शिक्षक नियुक्ति से डोमिसाइल नीति को हटाना यह बिहार सरकार का एक आत्मघाती कदम है। पप्पू यादव ने आगे कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण युवाओं का पलायन हो रहा है। जाप का एक-एक कार्यकर्ता डोमिसाइल नीति लागू करने हेतु गांव-गांव जाकर आंदोलन करेगा। वहीं जाप प्रमुख पप्पू यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश भर में बेरोजगारों की संख्या में बेहताशा बढ़ोतरी हुई है। हम चाहते है कि शिक्षक नियुक्ति में 100% डोमिसाइल नीति लागू हो। सरकार से रोजगार और डोमिसाइल नीति को लागू करने के लिए 9 जुलाई को नेशनल हाइवे को जाम व 16 जुलाई को रेल चक्का जाम करेंगे।
वहीं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक अहमद ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी का डर 8.9% है। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के.के पाठक और मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के बयानों ने बिहार के युवाओं का अपमान किया है। सरकार को डोमिसाइल नीति को किसी भी सूरत में लागू करना होगा। आज एक साल हो गए। लेकिन, सरकार 10 लाख वादे को पूरा नहीं कर पाई है। वही इस सभा को संबोधन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि आज डोमिसाइल नीति लागू करने के लिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आज धरना दिया जा रहा है। डोमिसाइल नीति लागू करने वाले शिक्षा मंत्री को इस्तीफा ले लेनी चाहिए।


