नीट प्रश्न पत्र लीक घोटाले के आरोपियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी,बिहार तथा झारखंड के कई जिलों में कार्रवाई

पटना। नीट पेपर लीक मामले के सरगना संजीव मुखिया तथा उससे जुड़े सहयोगियों के विभिन्न ठिकानों पर ईडी के द्वारा आज बिहार तथा झारखंड के कई जिलों में एक साथ छापामारी को अंजाम दिया गया है। नीट पेपर लीक घोटने का मुख्य आरोपी संजीव मुखिया जेल में बंद है।पिछले दिनों बिहार पुलिस के एसटीएफ ने 3 लाख के इनामी संजीव मुखिया को गिरफ्तार कर लिया था।आज

बिहार और झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कई ठिकानों पर छापेमारी की।यह कार्रवाई कांस्टेबल भर्ती एग्जाम के पेपर लीक मामले को लेकर की गई है। राजधानी पटना और झारखंड के कई ठिकानों पर ईडी ने कार्रवाई की है।सूत्रों के मुताबिक, पटना में डॉक्टर शिव नाम के एक आरोपी के ठिकाने पर ईडी की टीम की तरफ से कार्रवाई की गई। वहीं, झारखंड की राजधानी रांची में सिकंदर प्रसाद यादवेंद्र के घर भी छापेमारी की गई।दोनों पर पेपर लीक गैंग से सीधे तौर पर जुड़े होने का संदेह जताया गया है। बिहार के नालंदा से ऑपरेट होने वाले इस गिरोह के तार देश के कई राज्यों के प्रश्न पत्र लिख कांड से जुड़े हुए हैं फिलहाल ईडी के द्वारा इस गिरोह के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी ओर संजीव मुखिया तथा उससे जुड़े गिरोह के अन्य सदस्यों को कानूनी रूप से नेस्तनाबूद करने की पूरी तैयारी की जा रही है।

You may have missed