February 15, 2026

BIHAR : ECR द्वारा 07 जोड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 20 नवंबर से

हाजीपुर। छठ महापर्व के दौरान यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इसके लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा शुक्रवार 20 नवंबर से 30 नवंबर तक पूर्णत: आरक्षित 07 जोड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
1. गाड़ी संख्या 05201/05202 पाटलिपुत्र-रक्सौल इंटरसिटी एक्सप्रेस पूजा स्पेशल ट्रेन। इस पूजा स्पेशल ट्रेन की समय सारणी एवं ठहराव नियमित गाड़ी संख्या 15201/15202 के अनुसार होगी।
2. गाड़ी संख्या 05549/05550 जयनगर-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस पूजा स्पेशल ट्रेन। इस स्पेशल ट्रेन की समय सारणी एवं ठहराव नियमित गाड़ी संख्या 15549/15550 के अनुसार होगी।
3. गाड़ी संख्या 03205/03206 सहरसा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस पूजा स्पेशल ट्रेन। इस स्पेशल ट्रेन की समय सारणी एवं ठहराव नियमित गाड़ी संख्या 13205/13206 के अनुसार होगी।
4. गाड़ी संख्या 05215/05216 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज इंटरसिटी एक्सप्रेस पूजा स्पेशल ट्रेन की समय सारणी एवं ठहराव नियमित गाड़ी संख्या 15215/15216 के अनुसार होगी।
5. गाड़ी संख्या 03233/03234 राजगीर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पूजा स्पेशल ट्रेन की समय सारणी एवं ठहराव नियमित गाड़ी संख्या 13233/13234 के अनुसार होगी।
6. गाड़ी संख्या 03235/03236 साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पूजा स्पेशल ट्रेन की समय सारणी एवं ठहराव नियमित गाड़ी संख्या 13235/13236 के अनुसार होगी।
7. गाड़ी संख्या 03241/03242 बांका-राजेंद्रनगर टर्मिनल इंटरसिटी एक्सप्रेस पूजा स्पेशल ट्रेन की समय सारणी एवं ठहराव नियमित गाड़ी संख्या 13241/13242 के अनुसार होगी।
उक्त स्पेशल ट्रेनों में यात्रा के दौरान कोविड-19 से बचाव एवं इसकी रोकथाम हेतु जारी दिशा निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा।

You may have missed