ECR : अब तक 2.37 लाख जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया गया नि:शुल्क भोजन

हाजीपुर। कोविड-19 के कारण संकट की इस घड़ी में समाज के एक खास वर्ग के लोगों को भोजन की नितांत आवश्यकता है। पूर्व मध्य रेल द्वारा लोगों की आवश्यकता को महसूस करते हुए प्रारंभ से ही स्टेशनों एवं उसके आसपास रह रहे गरीब, निराश्रितों, भिखरियों, बच्चों, कुलियों के साथ-साथ भोजन की तलाश में रह रहे असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने का सिलसिला निरंतर जारी है। इसमें विभिन्न विभागों के रेलकर्मी के साथ-साथ रेल सुरक्षा बलों ने सेवाभाव का परिचय देते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
02 मई तक पूर्व मध्य रेल द्वारा लगभग 02 लाख 37 हजार गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की पहचान करते हुए उन्हें नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया है। यह सेवा लॉकडाउन समाप्ति तक जारी रहेगा। इस कड़ी में दानापुर मंडल में 01 लाख 22 हजार, धनबाद मंडल में लगभग 14 हजार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में लगभग 54 हजार, समस्तीपुर मंडल में 28 हजार तथा सोनपुर मंडल में 19 हजार जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराए गए हैं।
