February 13, 2026

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक पटना में, केंद्र से टकराव की राजनीति से बाज आएं नीतीश कुमार : प्रभाकर मिश्र

पटना। भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री को केंद्र से टकराव की राजनीति से बाज आना चाहिए। मिश्र ने आगे कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार को दुराग्रह-मुक्त मन से बिहार के विकास पर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि परिषद की बैठक तीन दिन बाद 10 दिसंबर को पटना में हो रही है और नीतीश कुमार का स्वास्थ्य ठीक है। मिश्र ने आशा प्रकट की कि नीतीश कुमार बिहार के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग और 1.40 लाख करोड़ के विशेष आर्थिक पैकेज से हुए विकास से इनकार करने की थेथरोलॉजी नहीं करेंगे और ऐसे रवैये से बिहार के हितों पर कुल्हाड़ी नहीं चलायेंगे। उन्होंने आगे कहा कि बिहार का विकास केवल NDA शासन में हुआ व यह तभी बाधित हुआ, जब नीतीश कुमार ने पलटी मारी, लेकिन वे असफलता छिपाने लिए केंद्र पर भेदभाव का अनर्गल आरोप लगाते रहते हैं।

You may have missed