December 8, 2025

भागलपुर में ई-रिक्शा चालक की गला रेतकर हत्या, वारदात के बगीचे में शव फेंककर हुए फरार

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में मंगलवार को जिला सबौर थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक की लाश बरामद की गयी। जिसकी हत्या गला रेतकर बेरहमी से कर दी गयी है। मंगलवार को जब स्थानीय लोग धनकर के पास बगीचे में निकले तो शव को देखकर हैरान रह गये। शव मिलने से सनसनी फैली है। जानकारी के अनुसार, सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनकर के पास अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने जब क्षत-विक्षत हालत में शव पड़ा देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक की पहचान तातारपुर थाना क्षेत्र के कृष्ण सिंह के बेटे 32 वर्षीय देव कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। वहीं पुलिस भी शव मिलने की जगह पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वही पुलिस की जांच में देखा गया कि जिस जगह पर शव फेंका गया है उसके आस-पास चार चक्का वाहन के टायर के निशान मिले हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि शाम 4 बजे के करीब सोमवार को आखिरी बार उससे बातचीत हुई। उसके बाद जब देव कुमार रात 11 बजे तक भी वापस घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई।
बेरहमी से पीटकर गला रेता
मृतक के शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान हैं। जख्मों को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक से अधिक लोग मिलकर हमला किये हैं और बेहद बेरहमी से गला रेत दिया। मृतक का ई-रिक्शा भी गायब है। सबौर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है। वही बताया जा रहा हैं की जब रात करीब 11 बजे जब मृतक के परिजनों ने उसे फोन लगाया तो उसका फोन बंद पाया गया। रात में ही परिजनों ने उसे कुछ जगहों पर खोजा भी लेकिन कोई सुध नहीं मिली। अचानक सुबह सूचना मिली कि देव कुमार का शव बरामद किया गया है।

You may have missed