February 20, 2026

अफसरशाही के चंगुल में दम तोड़ रही है CM नीतीश की जल-जीवन-हरियाली योजना : धनंजय पांडेय

पटना। बिहार समेत उत्तर भारत में पर्यावरण जागरूकता एवं वृक्षारोपण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली संस्था रुद्राक्ष फाउंडेशन के डायरेक्टर धनंजय पांडेय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट जल-जीवन-हरियाली योजना के क्रियान्वयन पर चिंता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की जल-जीवन-हरियाली योजना करप्ट ब्यूरोक्रेसी की भेंट चढ़ जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त योजना निश्चित रूप से सभी मानकों के अनुसार एक बेहद महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इससे मानव, समाज तथा राज्य तीनों की दशा में आमूल चूल परिवर्तन होने की संभावना स्थापित होती है। परंतु बिहार में जल-जीवन-हरियाली योजना अफसरशाही के चंगुल में दम तोड़ रही है।
उन्होंने चिंता प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जल-जीवन-हरियाली के क्रियान्वित हो चुके योजनाओं की समीक्षा करनी चाहिए। राज्य के अधिकांश जिलों में योजना भ्रष्टाचार के बलिवेदी पर चढ़ चुकी है। जहां काम हुआ है, वहां भी दोषपूर्ण व्यवस्था की वजह से धरातल पर उसका लाभ नहीं दिख रहा है।
रुद्राक्ष फाउंडेशन के डायरेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि उनकी संस्था दिल्ली, यूपी, बिहार तथा झारखंड में पर्यावरण जागरूकता तथा वृक्षारोपण का काम कर रही है। बिहार में सीएम नीतीश के बहुउद्देशीय महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट जल-जीवन-हरियाली कि सफलता की वह भी कामना करते हैं। मगर प्रदेश में व्याप्त अफसरशाही के चंगुल में योजनाएं दम तोड़ रही हैं। ऐसे में योजना के महत्व को देखते हुए इसके क्रियान्वयन में जन भागीदारी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। जिससे प्रभावी तरीके से योजना का लाभ धरातल पर नजर आ सके।

You may have missed