big breaking-दूसरे चरण के लिए भाजपा की सूची जारी,46 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा,देखिए पूरा लिस्ट…
पटना।बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज जारी कर दी है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने अपने उम्मीदवारों के नामों पर विचार विमर्श करने के उपरांत इस सूची को जारी किया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तथा केंद्रीय चुनाव समिति की कई बार चली बैठकों के उपरांत इस दफे 46 सीटों पर भाजपा के द्वारा उम्मीदवार के नामों की घोषणा की गई है।उल्लेखनीय है कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,गृह मंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत मंत्रिमंडल के कई वरिष्ठ सदस्य, भाजपा के कई प्रमुख संगठन अधिकारी उपस्थित थे।इसके पूर्व विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा 29 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है।इस बार दूसरे चरण के विधानसभा सीटों के लिए भाजपा ने कुल 46 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है म।दूसरे चरण में कुल 94 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होने हैं।जिसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है।गौरतलब है कि भाजपा बिहार में 121 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।जिसमें 11 सीटे भाजपा ने अपने कोटा से मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी को दी है।

⁷


