दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न गांवों में जागरण कार्यक्रम आयोजित

तिलौथू (रोहतास )। डेहरी अनुमंडल के तिलौथू प्रखंड अंतर्गत क्षेत्रों में भारी धूमधाम से दुर्गापूजा उत्सव मनायी गयी वहीं इस अवसर पर विभिन्न गांवों में जागरण व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित की गयी। इसे लेकर बौलिया-जागोडीह की श्री-श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य देवी जागरण कार्यक्रम आयोजित की गयी। जिसमें गायिका खुशबू सिंह, निशा गुप्ता और गायक अखिलेश राज द्वारा गीत प्रस्तुत की गयी। इन कलाकारों ने रात भर दर्शकों को अपने गीतों से झुमाते रहे। वहीं गायिका खुशबू सिंह ने निमिया के डाली मइया गीत पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं डांसर गुड़िया ने अपने डांस प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन मुखिया शिव शंकर शर्मा, पैक्स अध्यक्ष रामजी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जिसके बाद गायक कलाकारों का गीत आरंभ किया गया। इस मौके पर संतोष कुमार शर्मा, शिवपूजन सिंह, प्रेमचंद सिंह, डॉ. रमेश मेहता, संतोष कुमार सोनी, उपेंद्र कुमार सहित पूजा समिति के सदस्य और काफी संख्या में महिला-पुरूष व दर्शक उपस्थित थे। इसके साथ प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न गांवों के तमाम मूर्तियों का विषर्जन शांित माहौल में किया गया। वहीं इस बार डीजे पर पूर्ण रूप से लगी पाबंदी के कारण यह जानकारी नहीं मिली कि मूर्ति विषर्जन कब समाप्त हो गयी। वहीं बाबूगंज खेल मैदान में लायंस क्लब द्वारा विशाल रावणदहन कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में बच्चे, महिला व पुरुष देखने पहुंचे थे। जहां रावण दहन कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि से लायन्स क्लब द्वारा पानी का टैंकर, बालू अग्निशामन यंत्र जैसे कई सामग्री स्पॉट पर व्यवस्था की गयी थी। रावण दहन कार्यक्रम के अवसर पर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मून आरिफ रहमान, अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा, प्रखंड के प्रमुख कपिल कुमार तिलौथू के थानाध्यक्ष मनोज कुमार के साथ समाज के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इसके साथ ही लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह, सदस्य लायन राजीव रंजन, आमिर इकबाल, असलम अख्तर, मनीष कुमार, सत्यानंद, केवल कुमार, प्रमोद कुमार, कुंदन कुमार, अनिल कुमार कौशल, राजू मारकोनी, शब्बार हुसैन, ब्रजेश सिंह, सतीश कुमार, डॉ. अवधेश सिंह, विनोद कुमार सिंह के साथ बालसंघ समिति की ओर से विनोद कुमार कुशवाहा, धीरेंद्र कुमार के अलावे हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
