डुमरांव महाराज एवं शाहाबाद के प्रथम सांसद कमल सिंह का निधन,शोक की लहर,लोगों ने कहा अपूरणीय क्षति

पटना।डुमरांव महाराज तथा शाहाबाद के प्रथम सांसद महाराजा बहादुर कमल सिंह का आज भोजपुर स्थित अपने आवास में निधन हो गया।महाराज के निधन की खबर से समूचे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।अपने शालीन व्यवहार एवं अतुलनीय कर्मों के बदौलत डुमरांव महाराज तथा पूर्व सांसद कमल सिंह आम जनों के बीच आदर्श के रूप में बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय थे।शाहाबाद के प्रथम सांसद महाराजा बहादुर कमल सिंह ने अपनी नया भोजपुर कोठी पर अपनी अंतिम सांसे ली।

29 सितंबर 1926 को को जन्म लेने वाले श्री कमल सिंह का व्यक्तितव बहुत ही प्रभावशाली रहा था। स्व कमल सिंह शाहाबाद के प्रथम सांसद थे।भोजपुर बक्सर के राजनीति में अभी भी उनकी गहरी पैठ थी। कहा जाता है कि महाराज कमल सिंह ने भाजपा को एक मजबूत संगठन व कार्यकर्ताओं की कतार दे दी थी।जिसका परिणाम रहा कि 1996 से लेकर 2014 के बीच पांच बार भाजपा ने जीत दर्ज की। इस चुनाव में भी बक्सर से अश्विनी चौबे की जीत सुनिश्चित करने के लिए अंतिम समय में महाराज ने उन्हें आशीर्वाद दिया था। डुमरांव महाराज के निधन पर सभी दलों के नेताओं समेत समाजसेवियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।पटना नगर निगम के वार्ड 25 के पार्षद रजनीकांत सिंह, जो डुमरांव के ही रहने वाले हैं,ने महाराज के निधन पर इसे समाज की अपूरणीय क्षति बताया है।पार्षद रजनीकांत ने कहा कि महाराज के निधन के साथ-साथ एक युग का अंत हो गया।

About Post Author

You may have missed