PATNA : बेबी ने एक मत से जीती प्रमुख पद तो गायत्री देवी तीन मत से जीतकर बनी उप प्रमुख
- दुलहिन बाजार प्रखंड प्रमुख का चुनाव संपन्न
पालीगंज। पटना के पालीगंज अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को दुलहिन बाजार प्रखंड प्रमुख तथा उपप्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इस दौरान प्रमुख पद पर पूर्व प्रमुख को एक मत से शिकस्त देकर नए दावेदार ने जीत हासिल किया।
पालीगंज अनुमंडल कार्यालय में दुलहिन प्रखंड के लिए प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव कराया गई। इस दौरान प्रमुख पद के लिए अछुआ रकसिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व प्रमुख रेखा देवी तथा नरही पिरही पंचायत के पंचायत समिति सदस्य बेबी देवी ने नामांकन कराया। चुनाव के दौरान कुल 14 पंचायत के 17 समिति सदस्यों ने मतदान किया। वहीं मतदान के दौरान कुल 17 मतों में से 8 मत पूर्व प्रमुख सह अछुआ रकसिया पंचायत के समिति सदस्य रेखा देवी को मिली जबकि 9 मत नरही पिरही पंचायत के प्रमुख की दावेदार बेबी देवी को प्राप्त हुई। इस प्रकार बेबी देवी ने मात्र 1 मत से रेखा देवी को शिकस्त देकर प्रमुख की सीट पर जीत हासिल की।


वहीं उप प्रमुख के दावेदार सदावह डोरवां पंचायत के पंचायत समिति सदस्य जयकुमार को मात्र 7 मत प्राप्त हुई जबकि सिंघाड़ा कोपा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य गायत्री देवी को कुल 10 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार गायत्री दिए ने 3 मतों से जयकुमार को शिकस्त देकर उप प्रमुख की सीट पर जीत हासिल की। इसके बाद प्रमुख व उप प्रमुख को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। वही मौके पर नवनिर्वाचित प्रमुख, उप प्रमुख व सभी 14 पंचायतों के कुल 17 पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

