February 21, 2026

PATNA : उधार देने से मना करना पान दुकानदार को पड़ा भारी, शराबियों ने दुकानदार को जमकर पिटा

पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से है। जहां राजधानी के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। बता दे की रविवार देर रात शराबियों ने पान दुकान के साथ जमकर मारपीट की। वहीं दुकान के सारे सामान फेंक दिए। वही पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उधार नहीं देने पर पान दुकान में कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया और मारपीट करने लगे। वही इस घटना के बाद पटना में पान दुकानदारों में दहशत का माहौल है। वही इस वारदात की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
पटना में शराबी ने पान दुकानदार को पीटा
बता दें कि, बीते रात राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र पोस्टल पार्क स्थित पान दुकान पर देर रात चार से पांच की संख्या में शराब के नशे में धुत युवक पहुंचते हैं। वही फिर दुकानदार से युवक उधार मांगते हैं। थोड़ी देर तक बहस चलती है। वही जब पान दुकानदार उधार देने से मना कर देता है तो शराब के नशे में चूर युवक अपना आपा खो बैठते हैं और गाली-गलौज करने लगते हैं। इतना ही नहीं दुकानदार और एक अन्य के साथ सभी ने जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं दुकान के सारे सामान को भी युवकों द्वारा फेंक दिया गया। दुकानदार पर थप्पड़ और घूंसों की बरसात कर दी गई। इतना ही नहीं युवकों के हाथ जो सामान लगा उसी से फेंककर दुकानदार को मारा गया। वही इस पूरी घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर कंकड़बाग थाने की पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया है। फिलहाल पटना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। बहादुरपुर थाना क्षेत्र में भी अपराधियों ने पान दुकानदार को गोली मार दी थी। हालांकि, पुलिस ने गोलीकांड मामले में अपराधियों को गिरफ्तार भी किया था। फिलहाल कंकड़बाग थाना क्षेत्र में घटित हुई इस घटना के बाद लोगों में दहशत है। पुलिस मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

You may have missed