February 22, 2026

प्रख्यात ज्योतिषविद् डॉ शंकर चरण त्रिपाठी का निधन,कभी लालू यादव ने बनाया था राजद का राष्ट्रीय प्रवक्ता

पटना/लखनऊ। देश के जाने-माने नक्षत्र अन्वेषी ज्योतिष डॉ शंकर चरण त्रिपाठी का लखनऊ में निधन हो गया। डॉ त्रिपाठी देश के प्रख्यात ज्योतिष में एक थे।उनके निधन से देश भर में फैले उनके प्रशंसकों तथा शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर उमड़ पड़ी है।समग्र उत्थान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम सुविख्यात नक्षत्र गतांनवेशी डॉ शंकर चरण त्रिपाठी का 6 फरबरी 2023 को रात्रि लखनऊ स्थिति मेदांता हॉस्पिटल में दुखद निधन हो गया है। डॉ त्रिपाठी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।परंतु सामाजिक जीवन में पूरी तरह से सक्रिय थे। बिहार में भी राजद अध्यक्ष लालू यादव ने उन्हें अपने पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया था। अल्पकाल के लिए वे राजद से जुड़े थे।इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने उन पर तांत्रिक क्रिया करने का आरोप भी लगाया था।कल रात्रि अचानक अधिक तबियत बिगड़ने पर उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका। उल्लेखनीय है की श्री त्रिपाठी देश- विदेश के कई बड़े राजनीतिज्ञों एवं कई बड़ी हस्तियों के भी गुरु जी थे। उनके शिष्य उन्हें प्यार से श्रद्धा से गुरु जी बुलाते थे।उन्होंने राजनीति की नई अवधारणा को रेखांकित करते हुए समग्रवाद को स्थापित करने का भरपूर प्रयास किया था। डॉ त्रिपाठी के निधन से उनके लाखो चाहने वालो को गहरा आघात लगा है.डॉ त्रिपाठी का अंतिम संस्कार प्रयागराज उत्तर प्रदेश में आज दिनांक 07-02-2023 को किया जाएगा।जहां उनके हजारों भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। डॉ त्रिपाठी के निधन से राष्ट्रवाद की राजनीति करने वाले एक सच्चे सपूत को देश ने खो दिया है।

You may have missed