February 25, 2026

आम लोगों पर महंगाई की एक और मार, घरेलू एलपीजी के दाम बढे, जानिए नया रेट

पटना। देश में इन दिनों महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है। यहां आम लोगों के लिए जीवन यापन करना पहले से कठिन हो चुका है वही काम आम खाद्य सामग्रियों के दाम भी दिन-ब-दिन लगातार बढ़ते जा रहे हैं इसी बीच दूध और खाद्य तेल के बाद अब आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है क्योंकि घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रूपये प्रति सिलेंडर बढ़ गए हैं। बढ़ी हुई दरें आज से प्रभावी हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल और गैस की कीमत में वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में कंपनियों ने अपना नुकसान भरपाई के लिए दामों में वृद्धि की है। इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल के दामों में भी 80 पैसे तक की वृद्धि हुई।

जानिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर का नया रेट

दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 949.5 रुपये हो गई है। इससे पहले यह 899.50 रुपये थी। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 976 रुपये हो गई है। इससे पहले कोलकाता में इसकी कीमत 926 रुपये थी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कीमत 938 रुपये से बढ़कर 987.5 रुपये हो गई है। पटना में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 998 रुपये से बढ़कर 1039.5 रुपये हो गई है। हर बार एलपीजी गैस की कीमतें महीने की 1 तारीख को बढ़ाई जाती थी लेकिन इस बार अचानक से बढ़ाई गई हैं। गौरतलब हो कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। ऐसे में अब धीरे-धीरे एलपीजी और पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने  शुरू हो गए हैं।

You may have missed