August 28, 2026

कटिहार फायरिंग मामले में कानून कर रहा अपना काम, राजनीतिक प्रवचन ना करे भाजपा : जदयू

पटना। जदयू प्रदेश प्रवक्ता अनुप्रिया और प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम ने कटिहार के बारसोई में पुलिस फायरिंग मामले पर पार्टी का पक्ष रखा है। दोनों प्रदेश प्रवक्ताओं ने कहा कि पुलिस फायरिंग मामले पर कानून अपना काम कर रहा है और जिला प्रशासन इस मामले की गहन जांच कर रही है। दोनों प्रवक्ताओं ने बीजेपी पर इस मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया है साथ ही राजनीतिक प्रवचन नहीं करने की सलाह दी है। पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि कटिहार के बारसोई में प्रचंड गर्मी के चलते बिजली व्यवस्था में तकनीकी गड़बड़ी आ गयी थी। पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि आखिर हिंसा क्यों हुई, और लोगों की दुखद मौत कैसे हुई इस बात की जांच करायी जा रही है और जिले के DM और SP को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने इस मामले में बीजेपी को राजनीति नहीं करने की सलाह दी और कहा कि जिस समय बीजेपी सरकार में शामिल थी और बीजेपी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और उस समय के तत्कालीन पंचायती राज मंत्री सम्राट चैधरी के इशारे पर बीजेपी पार्टी कार्यालय के सामने अति पिछड़े, दलित समुदाय के वार्ड सदस्यों पर लाठीचार्ज किया गया था तो उस समय बीजेपी को पिटाई के शिकार लोगों की याद नहीं आ रही थी?

You may have missed