मोतिहारी में डीएम के काफिले पर हुआ हमला, कई पुलिसकर्मी घायल, पूर्व विधायक के समर्थकों पर लगा हमले का आरोप
मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में डीएम के काफिले पर होने की खबर सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार, हमले डीएम और पकड़ीदयाल के एसडीओ बुरी तरह से घायल हो गए हैं। एएसआई और पुलिस के चार जवान घायल है। वहीं एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हो हुई हैं। वही घटना के पूर्व विधायक शिवजी राय के समर्थकों पर यह हमला करने का आरोप लगाया गया है। इस हमले में ईंट पत्थर और लाठी-डंडे का पराजय लिया गया है। वोटिंग में गड़बड़ी की वजह से हुई बहस के बाद यह हमला बड़ा रूप ले लिया। यह घटना राजेपुर के नोनीमल की है। हमले में घायल हुए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बोगस वोटिंग को लेकर पहले बहस हुई थी, जिसके बाद निरीक्षण के दौरान डीएम के काफिले पर हमला किया गया। इस दौरान डीएम और एसडीओ घायल हो हुए। महिला पुलिस समेत कुल 6 पुलिसकर्मी इस हमले में घायल हो गए है। मतदान केंद्र पर हो रही झड़प को देखते हुए डीएम मौके पर पहुंचे, जहां पूर्व विधायक शिवजी राय के समर्थकों ने हमला बोला। सभी लोग मतदान को रद्द करने की मांग कर रहे थे। घटना के बाद एसपी और आस-पास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची गई और स्थिति पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

