समस्तीपुर में पूर्व राजद जिला अध्यक्ष बने वार्ड पार्षद, कहा- यह मेरी जीत नहीं, जनता की जीत

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 38 से बिहार सरकार के पूर्व पशुपालन मंत्री रामाश्रय सहनी वार्ड पार्षद के रूप में जीत गए। वही रामाश्रय सहनी को कुल 1186 मत प्राप्त हुए। वही पूर्व मंत्री ने कहा कि उम्र वैसे तो काफी हो चली है, लेकिन पंचायत क्षेत्र पहली बार नगर निगम क्षेत्र में जुड़ा है क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर स्थानीय लोगों ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहा था। क्षेत्र की जनता के लिए वह चुनाव मैदान में आए थे। वही उन्होंने इस जीत को जनता की जीत बताते हुए कहा कि पूर्व के प्रतिनिधियों ने इलाके में कई योजनाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही। वही उन्होंने कहा कि अब इलाके में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करना और विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वही उन्होंने कहा कि वह मंत्री रह चुके हैं। समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से दो-दो बार विधायक रहे। बता दे  कि विधायकी जाने के बाद सहनी को RJD जिला अध्यक्ष बनाया गया था। उनके पुत्र के अपराधिक इतिहास के कारण हाल के दिनों में उन्हें RJD जिला अध्यक्ष पद से भी हटाना पड़ा था। लगभग दल ने उन्हें किनारा कर दिया था। वही इस जीत के बाद 70 की उम्र में उन्हें फिर से नई ऊर्जा मिलेगी वह पुराने ही जोश खरोश के साथ इलाके का विकास करेंगे। बता दे कि रामाश्रय सहनी लालू सरकार में एक बार पशुपालन राज्यमंत्री और दूसरी बात पशुपालन कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और लालू यादव के काफी करीबी माने जाते थे।

About Post Author

You may have missed