February 19, 2026

PATNA : जिला प्रशासन का मास्क चेकिंग अभियान तेज, सोमवार को 707 वाहनों समेत 1500 लोगों पर लगा जुर्माना

पटना, (राज कुमार)। इस समय बिहार में कोरोना संक्रमण का प्रकोप देखने को मिल रहा है। तीसरी लहर में बिहार के लगभग सभी जिलों में कोरोना के केसों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कोरोना मरीजों की सबसे अधिक संख्या बिहार की राजधानी पटना में देखने को मिला है जो राज्य सरकार के लिए चिंता का सबब बने हुए हैं। संक्रमण की रफ्तार कम करने के लिए जिला प्रशासन लगातार अपने स्तर से प्रयास कर रहा है। बात करें पटना जिला प्रशासन की तो जिला प्रशासन के द्वारा इन दिनों राज्य में मास्क चेकिंग अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। इसी बीच जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को राजधानी पटना में 1500 लोगों से मास्क नहीं लगाने पर जुर्माने की राशि वसूल की गई।

जानकारी के मुताबिक, पटना जिलें में सबसे अधिक जुर्माना जिला परिवहन कार्यालय द्वारा किया गया है। वाहन चेकिंग के दौरान 832 लोग ऐसे पाए गए जो बगैर मास्क के वाहन संचालित कर रहे थे। पहले अधिकारियों ने उनके वाहन को जब्त किया। उसके बाद उन पर जुर्माना लगाया। इसी प्रकार शहर के अन्य हिस्सों में चलाए गए अभियान के तहत 707 लोग बगैर मास्क के पकड़े गए। इन पर भी जुर्माना लगाया गया।

You may have missed