पटना में स्कूली बच्चों के बीच शैल परद्युमन सोसाइटी फ़ॉर डेवलपमेंट ने बाटें डेटॉल साबुन, कांग्रेस प्रवक्ता आनन्द ने छात्रों को दी स्वच्छता की जानकारी
पटना। राजकीय प्राथमिक विधालय एवं उर्दू प्राथमिक विधालय, काठपुल, मंदिरी, पटना में आज शैल परद्युमन सोसाइटी फ़ॉर डेवलपमेंट एंड चेंज द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। वही इस दौरान बच्चों को स्वच्छता के विषय में जानकारी देने के साथ-साथ बच्चों के बीच डेटॉल साबुन का भी वितरण किया। वही बच्चों को स्वच्छता के विषय में जानकारी देते हुए बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता आनन्द माधव ने कहा कि तन के साथ-साथ यह मन की भी एक अवस्था है, जहॉं लोग आनंद की अनुभूति प्राप्त करते हैं। खाना खाने के बाद हाथ धोना, खाना खाने के पहले हाथ धोना, बाहर से कहीं आकर हाथ धोना, स्वयं साफ़ रहना एवं आस-पास भी सफ़ाई रखना एक आदत होनी चाहिये। यह कोई किसी से ज़बरदस्ती नहीं करवा सकता। उन्होंने बच्चों से कहा कि स्वच्छ रहनें से बीमारी पास नहीं फटकती जिससे शरीर स्वस्थ रहता है और तुम अपने लक्ष्य की ओर सहजता से आगे बढ़ सकते हो। अत: यह मान लो कि ‘स्वच्छता ही जीवन है, सुरक्षा ही बचाव’ है। शैल परद्युमन सोसाइटी के कोषाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने विधालय की प्रभारी शिक्षिका रंजना कुमारी, रानी जी एवं विधालय के सभी कर्मचारियों को इस अभियान को सफल बनाने हेतु धन्यवाद दिया।


