मुख्यमंत्री रहते हुए अगर नीतीश बिहार का विकास नहीं कर पाए तो उसके दोषी खुद सीएम : रामकृपाल यादव

पटना। सीएम नीतीश द्वारा एकबार फिर विशेष राज्य के दर्जे मांगे जाने पर भाजपा ने नीतीश पर तीखा हमला बोला है। पाटलिपुत्र सांसद व BJP नेता रामकृपाल यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा की उनके जाने का वक्त आ गया है लिहाजा घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। वही भाजपा नेता रामकृपाल यादव ने मुख्यमंत्री पर प्रहार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार कांग्रेस के साथ हैं और कांग्रेस ने ही विशेष राज्य का दर्जा देने के कानून पर रोक लगा दी थी। वही इसके साथ ही रामकृपाल यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाने का वक्त आ गया है, इसलिए वे घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा की दीये का तेल जब ख़त्म होने लगता है तो अधिक फड़फड़ाने लगता है। वही हाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है। वही इसके साथ ही रामकृपाल यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार अगर बिहार का सहयोग नहीं करे तो नीतीश सरकार अपने कर्मियों को वेतन नहीं दे सकते हैं। बिहार में जो भी विकास कार्य हो रहा है, वह केन्द्र की राशि से हो रहा है। नीतीश कुमार अगर आंदोलन पर बैठेंगे तो जनता की तो छोड़िए, कार्यकर्ता भी नहीं आएंगे। वही नीतीश कुमार पर बरसते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि सीएम ने जनता को सिर्फ मूर्ख बनाने का काम किया है। वे सीएम रहते हुए भी बिहार का विकास नहीं कर पाए तो उसके दोषी नीतीश कुमार ही हैं।

You may have missed