February 13, 2026

सत्यपाल मलिक के समर्थन में पटना में जदयू कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी

पटना। जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक केंद्र सरकार के खिलाफ में प्रतिरोध मार्च निकाला। सत्यपाल मलिक ने पुलवामा हमले को लेकर केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि केंद्र की सरकार ने हेलीकॉप्टर नहीं दिया था, जिस कारण ऐसी घटना हुई थी। फिर सीबीआई ने सत्यपाल मलिक को समन भेजा था। केंद्र सरकार इसे बदले की भावना से कर रही हैं। इसलिए आज जदयू पटना में सड़क पर उतर कर उनका समर्थन कर रही हैं। जदयू ने कहा कि पुलवामा हमला में 40 सैनिक शहीद हो गए थे। उन सैनिकों को सुरक्षित लाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से विमान मांगा गया था। लेकिन केंद्र सरकार ने विमान नहीं दिया। अगर वह विमान दिया गया रहता तो हमारे 40 सैनिक शहीद नहीं हुए होते। गृह मंत्रालय भी वह फाइल दबा रहा। जब सत्यपाल मलिक ने इसका खुलासा किया तो उन पर सीबीआई लगा दिया गया। इस तरह से संवैधानिक पदों का दुरुपयोग केंद्र सरकार कर रही है। केंद्र और गृह मंत्रालय ने स्पष्ट कहा था कि जवानों को रोड के रास्ते से भेजना सही नहीं है। उन्होंने पांच विमानों की डिमांड की थी, ताकि हमारे जवान वहां सुरक्षित पहुंच सके। लेकिन पांच हेलीकॉप्टर नहीं दिए गए। सत्यपाल मलिक ने जिस तरीके से उद्भेदन किया तो पुनः एक बार केंद्र सरकार ने अपने इंफोर्समेंट एजेंसियों का दुरुपयोग किया। उनको अब सीबीआई बुला रही है। इसलिए हम संदेश देना चाहते हैं कि मोदी की दमनकारियों नीतियों से सत्यपाल जी को हताश नहीं होना है।

You may have missed