पटना में आशा कार्यकर्ता का प्रदर्शन : 10 हजार मंथली सैलरी, रिटायरमेंट पैकेज सहित 9 सूत्री मांगों को लेकर गर्दनीबाग में जुटी महिला वर्कर्स

पटना। पटना में शिक्षक अभ्यर्थी के बाद अब आशा कार्यकर्ता आंदोलन पर गई हुई है। बता दे की राजधानी पटना में हजारों की संख्या में आशा कार्यकर्ता बिहार के विभिन्न जिलों से 9 सूत्री मांगों को लेकर पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रही हैं। वही आशा कार्यकर्ताओं की मांग है कि उनका मानदेय बढ़ाया जाए, उनलोगों को नियमित किया जाए और पहले का सभी बकाया का भुगतान किया जाए। आगे उन्होंने कहा कि आशाओं को देय पोशाक के साथ ब्लाउज, पेटिकोट और ऊनी कोट की व्यवस्था भी की जाए। उनकी 9 सूत्री मांग में पेंशन योजना का लाभ दिया जाना भी शामिल है। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर हमारी मांगों को सरकार नहीं सुनती है तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। वही आशा कार्यकर्ता संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर अपनी मांगो व दमन के खिलाफ गर्दनीबाग पटना मे प्रदर्शन कर रहीं हैं। वहीं उन्हें अब राजनीतिक संरक्षण भी मिलने लगा है। उनको सपोर्ट करने भाकपा माले विधायक गोपाल रविदास, सत्यदेव राम सहित कई विधायक गर्दनीबाग पहुंचे। बता दें आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आहवान पर 9 सूत्री मांगों को पिछले 21 दिनों से प्रदेश की तमाम आशा और आशा फैसिसिलेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रही है। जिसके कारण से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प हैं। 10 हजार मंथली सैलरी, रिटायरमेंट पैकेज सहित 9 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर अपनी मांगो व दमन के खिलाफ गर्दनीबाग पटना मे प्रदर्शन कर रहीं हैं।
