December 4, 2025

बीबीसी पर आयकर की छापेमारी से स्पष्ट है कि देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है : उमेश सिंह कुशवाहा

  • भाजपा सरकार ने देश में लगा रखा है अघोषित आपातकाल : उमेश सिंह कुशवाहा

पटना। JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बीबीसी के दफ्तरों पर आयकर की छापेमारी को चैंकाने वाली कारवायी बताते हुए कहा कि ये छापे स्पष्ट करते हैं कि देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। देश में क्या हो रहा है और संस्थानों के साथ किस प्रकार खिलवाड़ किया जा रहा है। वही उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले बीबीसी के डॉक्यूमेंट्री को प्रतिबंधित किया और अब उसके दफ्तरों पर छापेमारी की जा रही है। दूसरी ओर जिस अडानी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं उनके यहाँ छापेमारी करने की बजाए केंद्र सरकार उन्हें बचाने में लगी है। वही उन्होंने कहा की मोदी सरकार ने पहले दैनिक भास्कर, फिर न्यूज लौंड्री और अब बीबीसी के दफ्तरों पर छापा मार कर यह प्रमाणित कर दिया है कि लोकतंत्र में उनकी आस्था नहीं बची है। ये लोग लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ को ध्वस्त करने में लगे हैं। इनकी यह कारवायी अघोषित आपातकाल जैसी है। वही प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि बीबीसी द्वारा 2002 गुजरात दंगों पर बनायी गयी डॉक्यूमेंट्री को प्रोपेगेंडा बताते हुए केंद्र सरकार ने इसकी स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी थी। आज आयकर विभाग द्वारा सुबह 11:30 बजे शुरू की गयी छापेमारी में दिल्ली और मुंबई स्थित बीबीसी के दफ्तरों में कागजों और कंप्यूटर के डेटा को खंगाला जा रहा है। साथ ही सभी कर्मचारियों के फोन बैकअप लेने के लिए जब्त किये गए हैं। जबकि 1927 में शुरू बीबीसी 40 भाषाओं में खबरें प्रसारित करता है। जिसका मैनेजमेंट फॉरेन एंड कॉमेनवेल्थ ऑफिस के जरिए होता है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं भी दायर हैं।

You may have missed