February 11, 2026

PATNA : अपराधी ने किराना व्यवसायी से फोन कर मांगी 10 लाख की रंगदारी, पीड़ित ने थाने में दर्ज कारवाई FIR, जंच में जुटी प्रशासन

पटना। बिहार के कई जिलों में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बता दे की अपराधी गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे है। वही पुलिस एक घटना का उद्भेदन भी नहीं पाती है की अपराधी दूसरी घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। बता दे की ताज़ा मामला पटनासिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां फोन पर एक व्यवसाई से 10 लाख की रंगदारी मांगी गई है। बता दे की पूरा मामला मालसालामी थाना क्षेत्र के मारूफगंज मंडी की बताई जा रही है। जहां एक किराना व्यवसायी संजय साव से किसी अज्ञात नम्बर से फोन कर उनसे 10 लाख की रंगदारी मांगी गई है। वही इस घटना के बाद से व्यवसायी ने स्थानीय मालसलामी थाना में मामले को दर्ज करा दिया है। हालांकि इस घटना से मंडी के दुसरे व्यवसायियों में काफी रोष देखा जा रहा है। वही मामले में सिटी DSP अमित शरण ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि किसी नम्बर से फोन आया था। जिसमे 10 लाख की रंगदारी मांगने की बात सामने आई है। जिसमे FIR दर्ज कर अनुसन्धान की जा रही है। बता दे की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

You may have missed