November 14, 2025

पं. दीनदयाल के अंत्योदय के सिद्धांत को परिलक्षित करती केंद्रीय योजनाएं जनकल्याण को है समर्पित: अश्विनी चौबे

* पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित
* अनाथ बच्चियों में फल और गरीबों में मुफ्त अनाज का किया वितरण


 पटना। भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता थे। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।


केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि उनसे प्रेरणा लेकर भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से निरंतर जनसेवा में लगा है। पं. उपाध्याय ने अंत्योदय के सिद्धांत पर अपना संपूर्ण जीवन गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित और वंचित के उत्थान के लिए न्योछावर कर दिए। पंडित दीनदयाल के अंत्योदय के सिद्धांत को परिलक्षित करती प्रधानमंत्री की कई कल्याणकारी योजनाएं गरीबों को समर्पित है।


श्री चौबे ने सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर खिलखिलाहट रेनबो होम, रेनबो आश्रय केंद्र राजवंशी नगर में अनाथ बच्चियों के साथ जन्मदिन मनाया। उनके बीच फलों का वितरण किया। साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत राजेंद्र नगर हॉस्पिटल के पीछे तंग बस्ती में मुफ्त अनाज का वितरण किया। वहीं भारतीय मानक ब्यूरो कार्यालय एवं प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पौधारोपण भी किया।

You may have missed