पटना में पूर्व मुखिया को लाठी-डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट, पूर्व के विवाद में हत्या की आशंका

पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से है। जहां गुंडों द्वारा पूर्व मुखिया को लाठी डंडे से पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वही यह पूरी वारदात सालिमपुर थाना क्षेत्र के हिदायत सैदपुर पंचायत से जुड़ी है। वही मृत पूर्व मुखिया की पहचान रामचंद्र पाल के रूप में की गई है। मिली जानकरी के अनुसार, पूर्व मुखिया रामचंद्र पाल शुक्रवार शाम सैदपुर बाजार स्थित एक दुकान से चाय पीकर घर लौट रहे थे। तभी गांव के ही कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। वही इस जानलेवा हमला हमले में घायल रामचंद्र को आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए पटना ले गए। जहां शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। वही यह दर्दनाक हादसे के बाद इलाके के लोग दहशत में है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पुत्र महेश कुमार के फर्द बयान पर दुर्गा पाल समेत 10 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। सालिमपुर पुलिस के मुताबिक, मृतक रामचन्द्र पाल व दुर्गा पाल के बीच पूर्व से ही विवाद चला आ रहा है। वही दोनों पक्षों के बीच खेत जोतने को लेकर सालिमपुर थाने में पूर्व से प्राथमिकी भी दर्ज है। वही इस घटना से दो दिन पहले पूर्व मुखिया रामचन्द्र पाल के परिजनों एवं दुर्गा पाल के परिजनों के बीच जमीन जोतने को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसमें रामचंद्र पाल ने दोनों के बीच सुलहनामा कराने की कोशिश की थी। वही इस सुलहनामे को लेकर एक पक्ष खफा था। जिसमें साजिश के तहत रामचंद्र पाल को लाठी-डंडे व खंती से पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। वही घटना में दुर्गा पाल, सत्येंद्र पाल, विकास एवं महिला समेत 10 लोग नामजद बनाए गए है। सभी आरोपित घर छोड़ कर फरार है। थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

You may have missed