October 28, 2025

PATNA : कुरकुरे फैक्ट्री में काम करने के दौरान गिरने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पटना। राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कुरकुरे फैक्ट्री में काम करने वाला मजदूर गिरने से मौत हो गई है। यह पूरी घटना शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिगरियावां गांव स्थित जीईओ फास्ट फूड्स फैक्ट्री में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है। वही मृतक की पहचान नालंदा जिला निवासी विनय कुमार के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह वो फैक्ट्री में अचानक गिर गया। बेहोशी की हालत में उसे साथी मजदूरों ने दनियावां पीएससी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजन फैक्ट्री पहुंचे और शव को लेकर शाहजहांपुर थाने पहुंच गए। हालांकि, इस दौरान फैक्ट्री प्रबंधन से समझौता होने की बात सामने आई है। जिसके बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। परिजन शव को लेकर अपने घर नालंदा के टाड़ गांव चले गए। वही इस घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों ने थाने में लिखित आवेदन दिया है। पोस्टमार्टम से मना करने के बाद परिजन शव को लेकर अपने घर चले गए। बताया जा रहा है विनय काम करने वाला घर में अकेला था। उसके चार छोट-छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी संगीता व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You may have missed