January 28, 2026

राजद कार्यालय में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने किया माल्यार्पण

पटना। शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर नेताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जगदानन्द सिंह ने कहा कि चन्द्रशेखर जी ‘युवा तुर्क’ नेता के रूप में समाने आये जिसने दृढ़ता, साहस एवं ईमानदारी के साथ निहीत स्वार्थ के खिलार्फ लड़ाई लड़ी। वैचारिक और सामाजिक परिवर्तन की राजनीति का समर्थन किया। इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वृषिण पटेल, शिवचन्द्र राम, मुजफ्फर हुसैन राही, विधायक मनोज यादव, विजय कृष्ण, राजनीति प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, पूर्व विधान पार्षद उपेन्द्र प्रसाद, प्रदेश महासचिव संजय यादव, ई. अशोक यादव, मदन शर्मा, मो. फैयाज आलम कमाल, बल्ली यादव, खुर्शीद आलम सिद्दिकी, भाई अरूण कुमार, राहुल सिंह, सतीश कुमार गुप्ता, विनोद यादव, प्रमोद कुमार राम, निर्भय अम्बेदकर, अभिषेक सिंह, नन्दू यादव, गुलाम रब्बानी, मुकुंद सिंह, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार यादव, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र साह गोंड, प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार सिन्हा, जेम्स यादव, रतन कुमार यादव, विनोद कुमार यादव, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, साहेब हुसैन अंसारी, अमित पटेल, आसिफ नवाज, गृजेश कुमार, संजय कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार मिश्रा, कामेश्वर सिंह, दिलीप कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

 

You may have missed