February 20, 2026

बगहा में अपराधियों ने मुखिया पर किया जानलेवा हमला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

बगहा। बिहार के बगहा के वैरागी सोनवर्षा के मुखिया पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में मुखिया बाल-बाल बच गए हैं। इस घटना के बाद पंचायत के लोग तकरीबन एक हजार की संख्या में चिऊटाहा थाना पर पहुंच कर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना का घेराव कर रहे है। घटना रात्रि दो बजे की है। मौके से एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। हालांकि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। वैरागी सोनवर्षा पंचायत के मुखिया सूरज सिंह ने बताया की प्रत्येक वर्ष बैराटी मेला का आयोजन मुखिया और उसके अध्यक्ष के नेतृत्व में होता है। लेकिन बगल के पंचायत हसनापुर के ग्रामीणों से इस मुद्दे को लेकर विवाद होता आया है। इस हमले में तीन युवक जख्मी हुए हैं। मुखिया सूरज सिंह के पिता विजय सिंह की 16 अगस्त 2002 में नक्सलियों ने निर्मम हत्या कर दी थी और 20 दिसम्बर 2002 को डायनामाइट लगाकर मुखिया का घर उड़ा दिया था । लिहाज़ा पुलिस विभिन्न पहलुओं पर तफ़्तीश में जुटी है। बचे हुए मुखिया के घर को आग लगा दी गई थी। इस घटना के बाद परिवार वाले को जीने का घर छोड़कर दूसरी जगह चले गए थे। लेकिन समय बदलने के साथ ही सूरज सिंह चुनाव लड़े और चुनाव जीतकर मुखिया बन गए। वहीं मुखिया संघ के अध्यक्ष उपेंद्र दीक्षित ने इस मामले की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा की मुखिया लोगों की सुरक्षा खतरे में है। यदि नीतीश और तेजस्वी सरकार बिहार के मुखिया लोगों को सुरक्षा प्रदान नहीं करेगी तो इस सरकार का आगामी चुनाव में विरोध किया जाएगा।

You may have missed