November 18, 2025

नवादा : फंदे से लटका मिला विवाहिता की लाश, लड़की के घर वालों ने पति सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर लगाया हत्या का आरोप, ससुराल के लोगों घर छोड़कर फरार

नवादा। बिहार के नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के सराय गांव में पुलिस ने फांसी के फंदे से लटका एक महिला का शव बरामद किया है। वही शव बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वही मृतका के मायके वालों ने पति सहित ससुराल के अन्य परिजनों पर दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार है। वही फिलहाल पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वही मृतका की पहचान सराय पुर गांव निवासी राहुल कुमार की पत्नी निभा कुमारी के रूप में की गयी है। वही मृतका की मां सिहंता देवी ने बताया कि दहेज को लेकर लगातार मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। वही उन्होंने कहा की मेरी बेटी काफी दिनों से टालमटोल कर वह ससुराल में समय काट रही थी।

वही उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह पति राहुल कुमार मायके से रुपये मांगने का मेरी बेटी पर दबाव बनाने लगा। वही रुपये लाने से इनकार करने पर पति सहित ससुराल के अन्य परिजनों ने उसकी हत्या कर दी और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। वहीं सीतामढ़ी थाना प्रभारी ने बताया कि फांसी के फंदे से लटके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वही प्रशासन ने कहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझ पाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

You may have missed