February 26, 2026

अररिया में 5 दिनों से लापता युवक का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

अररिया। बिहार के अररिया में 5 दिनों से गायब एक 21 वर्षीय युवक का पानी भरे गड्ढे में सड़े गले अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक राज कुमार महतो जोगबनी शहर के वार्ड 16 पासवान टोला निवासी प्रदीप महतो का बेटा था। राज कुमार 11 नवम्बर से ही लापता था। वह जोगबनी के एक मेडिकल स्टोर में काम करता था। लेकिन 11 नवम्बर की शाम वह घर नही। इस बीच उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नही चला। सोमवार की शाम घर के समीप ही पानी भरे गड्ढे में उनका शव मिला। घटना के बाद मृतक के घरों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम कुछ बच्चों ने गड्ढे में युवक का शव देखा तो हल्ला किया। बाद में परिजनों ने शव की पहचान राज कुमार के रूप में की। मंगलवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया गया।

11 नवम्बर से ही घर नही आया था मृतक राजकुमार महतो

राज कुमार दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। वह स्थानीय मेडिकल दुकान में काम करता था। वार्ड पार्षद रमेश पासवान ने अंदेशा जताया कि 11 नवम्बर को काम से घर लौटने के समय फिसल जाने से गड्ढे में चला गया होगा। पानी से नही निकल पाने से उसकी मौत हुई होगी। मृतक का पिता का कहना है कि राज कुमार को किसी से कोई दुश्मनी नही थी। लापता होने के बाद रिश्तेदार तथा बेटे के दोस्तो के यहां खोजबीन की लेकिन नही मिला। मृतक के पिता ने बताया कि थाना को सूचना नही देकर वे अपने स्तर से बेटे की खोज कर रहे थे। घटना के बाद मृतक के घरों में कोहराम मचा है। लोग घर पर पहुंच पीड़ित परिजन को ढांढस दे रहे हैं।

मौत से घर में मचा कोहराम, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिजनों ने बताया कि युवक राजकुमार अविवाहित था। मृतक का पिता राज मित्री का काम करता है। इधर जोगबनी थानेदार आफताब अहमद ने कहा कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अरारिया भेज दिया गया है। पुलिस युवक के गड्ढे में डूबने अथवा हत्या के दिशा में भी जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया युवक के डूबने से ही मौत होने का मामला सामने आ रहा है।

You may have missed