औरंगाबाद में पेड़ से लटकी युवक की लाश मिलने से सनसनी, पहचान करने में जुटी पुलिस
औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के अरथुआ पंचायत के बासर बिगहा खैरा मनोरथ पुल के पास गले में फंदा डालकर पेड़ से लटका एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलते ही आस पास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जिसकी सुचना कासमा थाना को दी गई। सुचना पाकर थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद ने दल बल के साथ मौके पर पहुंची। जिसके बाद कर पेड़ से शव को उतारकर अपने कब्जे में लिया और पोस्मार्टम के सदर अस्पताल भेज दिया गया। राजगृह प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों से सुचना मिली की एक यूवक का शव पेड़ में लटका हुआ है। घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम हेतु भेज दिया है। गले में लगे हुए फंदे से प्रतीत होता है कि यूवक ने आत्म हत्या किया है। शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए थाना में रखी जायेगी और पहचान नहीं होने पर दाह संस्कार किया जाएगा।


