सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा पर युवती की लाश मिलने से हडकंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी से सटे नेपाल बॉर्डर पर एक किशोरी की संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकी लाश मिली है। मामला कन्हौली से सटे पड़ोसी देश नेपाल के बड़ी भाड़सर और सिमरा गांव के बीच का है। गुरुवार की शाम नाबालिग लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। लड़की सीतामढ़ी की रहने वाली थी, लेकिन उसका शव नेपाल में पाया गया है। घटना के बाद से दोनों ही देश के सीमाई इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र की खाप खोपरहा पंचायत के छोटी भाड़सर वार्ड निवासी विंदेश्वर राय की 15 वर्षीय बेटी चांदनी कुमारी के रूप में की गई। घटना की सूचना पर नेपाल के सरलाही जिला से पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मलंगवा अस्पताल भेज दिया। इधर, घटना की सूचना पर सीतामढ़ी की कन्हौली थाना की पुलिस भी थानाध्यक्ष रामनिवास कुमार के नेतृत्व में दलबल के साथ मृतका के गांव मौके पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गुरुवार की देर शाम लड़की का शव उसके गांव पहुंचा, जहां पहुंचते ही कोहराम मच गया।
एक दिन पहले से ही गायब थी, संदेहात्मक स्थिति में मिला शव
बताया जाता है कि नाबालिग लड़की बुधवार की रात नौ बजे से ही घर से गायब थी। उसके परिजन सारी रात उसके घर आने की प्रतीक्षा में थे। चांदनी के घर से करीब एक किमी की दूरी पर स्थित नेपाल के बड़ी भाड़सर के सरेह में उसके शव मिलने की सूचना मिली। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि नाबालिग का शव पेड़ से लटका हुआ था, लेकिन, मृतका के दोनों पैर जमीन से सट गए हैं। इसके कारण उसका दोनों पांव मुड़ गया है। इसको लेकर लोग असमंजस है कि हत्या है या आत्महत्या। नेपाल पुलिस का कहना है की संदेहात्मक स्थिति में शव पड़ा हुआ था। कन्हौली थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला अंतरराष्ट्रीय है। इसमें स्थानीय पुलिस कुछ भी करने में असमर्थ है। ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई है। सभी लोगों ने कुछ भी बताने से इनकार करते रहे। इधर, मृतका के परिजन भी घटना के संबंध में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे है।

About Post Author

You may have missed