बिहार : 17 जिलों में भूमि सुधार उप समाहर्ता का तबादला

पटना । बिहार सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधर विभाग में अधिकारियों को इधर से उधर किया है। विभिन्न जिलों में भूमि सुधार उप समाहर्ता का तबादला अलग-अलग जिलों में हुआ है।

राजस्व एवं भूमि सुधर विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 17 जिलों में भूमि सुधार उप समाहर्ता का तबादला किया गया है।
मसौढ़ी के डीसीएलआर मो. जफर हुसैन का तबादला रजौली, नवादा कर दिया गया। बक्सर के डीसीएलआर प्रभात कुमार को बिहारशरीफ, नालंदा भेजा गया है। शेखपुरा के डीसीएलआर संजय कुमार को राजगीर, नालंदा स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा मुजफ्फरपुर पूर्वी के डीसीएलआर स्वप्निल का तबादला हाजीपुर किया गया है। पटना सिटी के डीसीएलआर अखिलेश कुमार को सोनपुर भेज दिया गया है। राजगीर के डीसीएलआर इफ्तिखार अहमद रोसड़ा, समस्तीपुर भेजा गया है।
रजौली के विमान कुमार सिंह का तबादला शेखपुरा किया गया है। मधेपुरा के गोपाल कुमार को सासाराम स्थानांतरित किया गया है।
रोसड़ा के जय चंद्र यादव का तबादला मुजफ्फरपुर जिले में किया गया है। जबकि सोनपुर के डीसीएलआर शिव रंजन का पटना सिटी में तबादला किया गया है।