आरा कोर्ट से बाहर निकलते ही पुलिस ने हम पार्टी के नेता दानिश रिजवान को दबोचा, रांची की चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक पर गोली चलाने का अरोप

आरा। बिहार के आरा से एक बड़ी खबर आ रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही इसकी गिरफ्तारी मांझी की पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दे की रिजवान को बिहार पुलिस की मदद से झारखंड की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। रिजवान पर रांची की चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक पर गोली चलाने का आरोप है। मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड के रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के समीप पिछले महीने चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक को गोली मारी गई थी। वही इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपित हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गिरफ्तार किया है। आरोपित आरा टाउन थाना के तरी मोहल्ला का निवासी है। बता दे की रांची से आई पुलिस टीम ने टाउन पुलिस के सहयोग से आरा कोर्ट के समीप से आरोपित को धर दबोचा। झारखंड पुलिस आरोपी को अब ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले जाने की प्रक्रिया पूरी करने में लगी हुई है। वही इधर हम नेता की गिरफ्तारी को लेकर काफी देर खलबली मची रही।
कोर्ट से बाहर निकलते ही पुलिस ने दबोचा
वही इधर हम प्रवक्ता दानिश रिजवान गुरुवार को एक केस की तारीख को लेकर आरा सिविल कोर्ट में गए थे। वही इस दौरान टाउन पुलिस और रांची पुलिस ने बाहर में जाल बिछाया था। कोर्ट से बाहर निकलते ही पुलिस ने हम प्रवक्ता को धर दबोचा और टाउन थाना लेकर चली गई। पुलिस के अनुसार रांची पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले जाएगी। अभी कागजी प्रक्रिया चल रही है।
पिछले महीने कोर्ट जाते समय सुषमा को मारी गई थीं दो गोली
बता दे की विगत 13 दिसंबर 2022 को बाइक पर सवार 3 अपराधियों ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के समीप सुषमा बड़ाईक को गोली मारकर घायल कर दिया था। सुषमा को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुषमा को 2 गोली लगी थीं। अरगोड़ा पुलिस का कहना है सुषमा अपने घर से निकलकर हाईकोर्ट जा रही थीं। एक मामले में उनकी सुनवाई थी। वही जब वह सहजानंद चौक पर पहुंचते ही बाइक पर 3 अपराधी पहुंचे थे और सुषमा की गाड़ी के बगल में आते ही गोली चलाने लगे थे। अपराधियों ने 5 राउंड फायरिंग की थी। सुषमा को गोली लगते ही वह बाइक से गिर पड़ीं थीं। इसे लेकर 6 के विरुद्ध शक जताते हुए प्राथमिकी कराई गई थी। पुलिस का कहना है CCTV फुटेज और तकनीकी सूत्र की मदद से आरोपितों की पहचान करने में मदद मिली है। इसी मामले में रिजवान को गिरफ्तार किया गया है।

About Post Author

You may have missed