बिहार में लोकतंत्र खतरे में है, विजय सिन्हा ने कहा- बिहारवासियों को चाणक्य बनकर चंद्रगुप्त चुनना होगा

पटना। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को जनकल्याण संवाद सहयोग कार्यक्रम में उपस्थित होकर लोगों की समस्या सुनी। वही इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में अब कोई खुद चंद्रगुप्त नहीं बनेगा। बल्कि बिहार के सभी लोगों को चाणक्य बनकर चंद्रगुप्त चुनना होगा। जो सत्ता के लिए सिद्धांत से समझौता नहीं करेगा और बिहार का मान सम्मान बढ़ाएगा। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा पटना BJP प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनकल्याण संवाद सहयोग कार्यक्रम में शामिल हुए और विभिन्न जिलों से आए दर्जनों लोगों की समस्या सुनी। वही इस दौरान वार्ड सचिव संघ का एक प्रतिनिधिमंडल भी विभिन्न समस्याओं को लेकर मिला, जो पिछले 80 से ज्यादा दिनों से धरना पर बैठे हैं। वही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सिन्हा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आज बिहार में लोकतंत्र खतरे में है। मुख्यमंत्री कुर्सी के लिए समर्पण कर चुके हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा आज सत्ता संपोषित अपराधिक सक्रिय है और लोग ऐसी सरकार को हटाने के लिए कृतस्ंकल्पित हैं।

वही उन्होंने कहा कि इस दमनकारी ताकतों को हटाने के लिए BJP का एक-एक कार्यकर्ता सामाजिक सैनिक बनकर इसकी लड़ाई लड़ेगा। वही उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सभी जेल को भर दिया जाएगा। वही उन्होंने कहा कि BJP ने जंगलराज भी हटाया था और गुंडाराज भी समाप्त कराएगा। वही सिन्हा ने आगे कहा की एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि भाजपा का मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मूलमंत्र और राष्ट्रवाद का संकल्प जो लेगा उसको BJP गले लगाएगी। वही उन्होंने कहा कि आज कृषि रोडमेप के नाम पर किसान समागम कर सरकार बरगलाने का खेल खेल रही है। उन्होंने स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर शुभकामना के साथ कहा की स्वामी जी के विचारों को BJP आगे बढ़ाएगी।

About Post Author

You may have missed