दानापुर-बिहटा पथ पर सड़क दुर्घटना में दरोगा की मौत,कर्मनाशा चेक पोस्ट पर थे तैनात
पटना। राजधानी पटना के दानापुर इलाके में हुई एक सड़क दुर्घटना में कैमूर में पदस्थापित एक पुलिस पदाधिकारी की मौत हो गई।घटना दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिहटा-शिवाला मुख्य पथ के सरारी पावर ग्रिड के पास की है।जानकारी के अनुसार इंडिका कार पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई है।गाड़ी को चला रहे दारोगा ओमप्रकाश सिंह उसमें बुरी तरह घायल हुए और वहीं उन्होंने दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलने के उपरांत शाहपुर पुलिस घटनाथल पर पहुंची।पुलिस के द्वारा लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के द्वारा परिजनों को सूचना दी गयी। जिसके बाद मृतक दरोगा ओम प्रकाश के पुत्र तथा परिजन मौके पर पहुंचे और अपने पिता के शव को देखकर रो पड़े। ओमप्रकाश सिंह छपरा के डोरीगंज के रहने वाले थे और उनका परिवार पटना में भी रहता था।फिलहाल कोरोना को लेकर लागू लॉक डाउन के दौरान उनकी तैनाती कर्मनाशा बॉर्डर पर थी।पुत्र ने बताया कि कैमूर से उसके पिता पटना लौट रहे थे।रात में गाड़ी ड्राइव करने के दौरान जब सुबह सरारी के पास पहुंचे तो उन्हें झपकी लगी होगी और उसी दौरान गाड़ी तेज रफ्तार में थी और पेड़ से टकरा गई जिससे उनके पिता की मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने भी बताया कि यह घटना आज सुबह की है पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस पहुंची है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


