February 21, 2026

दलितों और पिछड़ों के सबसे बड़े हितैषी हैं नीतीश कुमार, कल्याणकारी योजनाओं से बदल दिया उनका जीवन : जदयू

पटना। जदयू प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम ने राज्य के मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार को दलितों और पिछड़ों का सबसे बड़ा हितैषी बताया है और कहा है कि आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का महादलित टोला में जाकर उनके बीच 15 अगस्त के दिन झंडा फहराना अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय के लोगों के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने 15 अगस्त के दिन झंडोत्तोलन को लेकर राज्य सरकार के फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि इस बार राज्य के हर अनुसूचित जाति वार्डों में अनुसूचित जाति के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा झंडोत्तोलन कराने का फैसला एक सराहनीय कदम है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं ने आज अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों के जीवन को बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की योजनाओं के चलते अनुसूचित जाति व जनजाति के लोग आज समाज में शैक्षणिक और आर्थिक तौर पर समृद्ध हो रहे हैं और सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम ने कहा आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार जिलों के कल्याण छात्रावास में रहने वाले छात्रों को उनकी सहूलियत के लिए 15 किलो अनाज के साथ 1 हजार रुपए की आर्थिक मदद करती है। जदयू प्रवक्ता ने आगे कहा की छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाले अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को छात्रवृति के अलावा कॉलेजों में पढ़ाई के दौरान लगने वाला शुल्क भी देती है। उन्होंने आगे कहा कि आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत UPSC और BPSC की पीटी की परीक्षा पास करने वाले अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के स्टूडेंट्स को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए भी आर्थिक मदद करती है। प्रवक्ता हिमराज राम ने कहा कि ऐसे स्टूडेंट्स को UPSC की मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए 1 लाख और BPSC की पीटी परीक्षा पास किए स्टूडेंट्स को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है।

You may have missed