September 17, 2025

दलित वोटों के नाम पर सीटों की ‘डील’ कर रहे हैं चिराग पासवान,युवा बिहार सेना के अध्यक्ष ने लगाया आरोप

पटना।युवा बिहार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी.राजकुमार पासवान ने कहा कि पूर्व लोजपा सुप्रीमो आदरणीय रामविलास पासवान जी को मोह हैं केंद्रीय मंत्री पद का वो दिल्ली छोड़ नहीं सकते और अगर बिहार में लोजपा विधान सभा चुनाव अकेले लड़ी तो खाता नहीं खुलेगा।जो पार्टी का हालात झारखंड और दिल्ली के विधानसभा चुनाव में देखने को मिला कुछ वैसा ही बिहार के विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है।

 

चिराग पासवान को आड़े हाथों लेते हुए युवा बिहार सेना प्रमुख इंजी राजकुमार पासवान ने कहा की चिराग भाजपा और जदयू पर दबाव बना रहे है।उन्होंने कहा की चिराग पासवान चाहते हैं की लोजपा को दो विधान परिषद और 43 सीट मिल जाए,इसीलिये हाई वोल्टेज ड्रामा कर रहे हैं।

राजकुमार पासवान ने कहा कि लोजपा के पास से 70% दलित वोट बैंक खिसक चुका है।सिर्फ ये दोनों पिता-पुत्र दलित के नाम पर सीटों का सौदागर बन कर सौदा करते रहें है। चिराग पासवान को अगर हो हिम्मत तो एनडीए से समर्थन वापस लेकर अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ कर दिखाये।

युवा बिहार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सही मायने में देखा जाए तो बिहार की राजनीति में पूर्व लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान का इतिहास रहा है की जिसका हवा देखा उसके साथ हो लिए और सरकार बनने के बाद कोई एक अच्छा सा केंद्रीय मंत्री का पद लेकर पांच साल तक पुरा परिवार मलाई काट लिए। बिहार में भी कुछ ऐसा ही हालत है।कभी आरजेडी गठबंधन तो कभी नीतीश गठबंधन के साथ चिराग पासवान सौदेबाजी कर रहे हैं।

You may have missed