February 16, 2026

महज दो लाख के लिए दहेज लोभियों ने की विवाहिता की हत्या

नौबतपुर। महज दो लाख रुपये के लिए  दहेज लोभीयो ने एक विवाहिता की हत्या कर दी और शव को गांव के बाहर एक कुएं में डालकर घर से फरार हो गए। मामला पटना से सटे नौबतपुर थाना के भागीरथ टोला गांव की है। जहाँ  8 माह पहले व्याही गई एक नवविवाहिता नेहा कुमारी को उसके ससुराल वालों ने पैसों के लिए मौत के घाट उतार दिया और जब इसकी भनक गांव वालों को हुई तो पूरा परिवार घर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव शनिवार को नौबतपुर के सरासत गांव के बाहर एक कुएं से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या कैसे हुई है उसका पता नही चल पाया है। बताया जाता है की नौबतपुर के बड़की टंगरैला  निवासी जितेंद्र यादव की बेटी नेहा कुमारी की शादी बड़ी धूमधाम से आठ माह पहले भागीरथ टोला के भरत यादव का बेटा मंटू यादव से किया था। शादी के बाद से ही पैसों की लगातार मांग होती रही। उस दौरान भी दो लाख रुपया दिया गया था। दो लाख रुपया देने के कुछ दिनों के बाद बिजनेस करने के लिए इधर दो लाख और रुपिया की मांग की जा रही थी। बार बार ससुराल वालों के द्वारा पैसा नही देने पर बेटी को ले जाने की धमकी दे रहा था। और अंत मे उनलोगों ने मेरी पोती की हत्या ही कर दी। हत्या होने की खबर के बाद जब मृतक के मायके वाले पहुचे तो घर पर ताला लगा हुआ था। सभी घर छोड़कर फरार थे। ससुरालवालों द्वारा शव को ठिकाने लगाने के लिए उनलोगों ने उसे कुएं में डाल दिया था। जहां से मौका मिलते ही शव को ठिकाने लगा देते। लेकिन पुलिस ने गांव के बाहर एक कुएं से शव को बरामद कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस का कहना है कि परिजनों के शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया एवं फरार ससुराल वाले की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वैसे मौत का कारण पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि हत्या कैसे की गई है। इधर मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है।

3 thoughts on “महज दो लाख के लिए दहेज लोभियों ने की विवाहिता की हत्या

  1. Pingback: bursa travesti
  2. Pingback: pg slot
  3. Pingback: 918kiss

Comments are closed.

You may have missed