पटना में साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, आठ एटीएम कार्ड बरामद

पटना। पटना के गांधी मैदान इलाके से साइबर पुलिस ने एक बड़े साइबर ठग को पकड़ा है। पकड़े गए शातिर का नाम राजीव कुमार है। राजीव समस्तीपुर जिले का रहने वाला है। यह गिरफ्तारी सोमवार की देर रात हुई है। भोजन के बाद घूमने के दौरान पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस पहले से चारों तरफ फैली हुई थी। राजीव के निकलते ही पुलिस ने उसे उठा लिया। राजीव को पुलिस ने 18 दिसंबर 2023 को पकड़ा था। जिसके बाद पुलिस राजीव को समस्तीपुर ले गई थी। वहीं से ये पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गया था। राजीव और उसका गैंग अभी तक फर्जी अकाउंट बना कर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी कर चुका है। राजीव एक बड़े साइबर ठगी गैंग का मास्टरमाइंड है। पटना साइबर पुलिस ने देर रात गांधी मैदान से राजीव को पकड़ा। राजीव के पास से पुलिस ने आठ एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल फोन, राउटर, छह पासबुक और करीब 50 हजार कैश बरामद किया है। पुलिस ने राजीव से उसके गैंग के अन्य सदस्य के बारे में सख्ती से पूछताछ की। राजीव के निशानदेही पर पुलिस ने 3 और शातिरों को मंदिरी ओर रुकनपुरा से उठाया है। पुलिस इनसे भी पूछताछ कर रही है। पुलिस के सामने कई और ठगों के नाम सामने आएं हैं। पुलिस उनकी भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस के सामने लगातार बापू सभागार और ज्ञान भवन की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी के मामले आ रहे थे। कई लोगों से लाखों की ठगी हो चुकी थी। राजीव और इसके गिरोह ने पिछले चार महीने में बापू सभागार और ज्ञान भवन की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुके थे। एक अक्टूबर 2023 को भवन निर्माण विभाग के अवर प्रमंडल, सम्राट अशोक कंवेंशन सेंटर की सहायक अभियंता हर्षिता सिंह ने साइबर थाना में अज्ञात साइबर शातिरों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। हर्षिता ने अपने आवेदन में लिखा था कि साइबर गिरोह बापू सभागार और ज्ञान भवन के नाम पर दो फर्जी वेबसाइट चला रहें हैं।

You may have missed