January 27, 2026

PATNA : राष्ट्रपति के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम सह रात्रि भोज आयोजित, शामिल हुए गणमान्य

पटना। बिहार विधानसभा भवन शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम-सह रात्रि भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। 2, देशरत्न मार्ग स्थित विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में देश की प्रथम महिला सविता कोविंद भी उपस्थित थीं। इस दौरान राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा एवं विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने महामहिम राष्ट्रपति का अभिवादन कर उनका स्वागत किया।


सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ विपिन मिश्रा एवं अमरनाथ झा द्वारा शंखवादन कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वाति सिन्हा ने दुर्गा स्तुति पर आधारित कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। ध्रुपद गायक मल्लिक बंधुओं प्रशांत मल्लिक एवं निशांत मल्लिक ने शास्त्रीय संगीत का समां बांधा। स्वर कोकिला पद्म भूषण, प्रख्यात लो िगायिका शारदा सिन्हा ने भी प्रस्तुति दी।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राज्य सरकार के अन्य मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

You may have missed