नालंदा : बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े सीएसपी संचालक 3 लाख रूपये लुटे, विरोध करने पर मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में सोमवार को एक CSP संचालक से तीन लाख रूपए की लूट हुई। वही इस दौरान CSP संचालक के विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दिया। वही जख्मी हालत में इलाज के लिए CSP संचालक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दे की मामला खुदागंज थाना क्षेत्र का है। वही पीड़ित नौरंगा गांव निवासी गुड्डू कुमार है। वही घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि गुड्डू कुमार इस्लामपुर बाजार स्थित SBI के मुख्य ब्रांच से पैसा लेकर अपने CSP सेंटर मदारगंज जा रहे थे। वही इसी बीच एक बाइक पर सवार 3 बदमाशों ने हरसिंगरा मोड़ के पास CSP संचालक की बाइक रुकवा कर लूटपाट करने लगा। वही विरोध करने पर अपराधियों ने CSP संचालक को गोली मार दी। गोली जांघ में लगी है। वही घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश CSP संचालक से 3 लाख लूट कर मौके से फरार हो गया।

वही बताते चले की बीते 7 सितंबर को थाना क्षेत्र के चौरमा गांव के पास 2 बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने फायरिंग करते हुए CSP संचालिका से 2 लाख 53000 नगदी, लैपटॉप, मोबाइल और क्रेडिट कार्ड की लूट कर ली थी। वही विरोध करने पर दंपत्ति के साथ मारपीट किया गया था। वही पीड़िता चरण टई गांव निवासी सुरुचि कुमारी थी। CSP संचालिका अपने पति विक्की कुमार के साथ स्कूटी से मैरा खुर्द गांव स्थित SBI की CSP सेंटर जा रही थी। वही इधर हफ्ते भर में हुई दूसरी वारदात से स्थानीय नागरिक पुलिस गश्ती पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। वही हिलसा DSP कृष्ण मुरारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। एक बाइक पर कुल 3 बदमाश सवार थे जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। जल्द ही बदमाशों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may have missed