February 16, 2026

गया : मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए दरिंदगी को लेकर सड़क पर उतरे मांझी एकता मंच के कार्यकर्ता, PM मोदी का फूका पुतला

गया। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद पुरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जिसके विरोध में देश के अलग-अलग राज्यों में विरोध मार्च और प्रदर्शन किया जका रहा है। इसी कड़ी में आज गया में मांझी एकता मंच और बाबा दशरथ मांझी उत्थान सेवा संस्थान द्वारा मार्च निकाला गया। वही यह मार्च गांधी मैदान से होते हुए टावर चौक पहुंचा। वही इस मार्च के दौरान रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्ती थे। वही इस तख्ती पर दलितों के खिलाफ अत्याचार बन्द करो के स्लोगन लिखे थे। यही नहीं उनका कहना था कि मणिपुर में दलितों के साथ मनुवादी लोगों ने घटना का अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि मनुवादी ही ऐसा कर सकते हैं। टावर चौक के निकट प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार का पुतला आग के हवाले कर दिया। वही इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे लक्ष्मण मांझी ने कहा कि मणिपुर की घटना का जितनी भी निंदा की जाए कम है। केंद्र सरकार इस घटना पर चुप्पी साधे है। मणिपुर में पसरी हिंसा पर सरकार नियंत्रण नहीं कर पा रही है। लोगों का खासकर महिलाओं का जीवन दूभर हो गया है। बता दे की कुकी व मतइ एक दूसरे के दुश्मन बने बैठे हैं। महिलाओं की जान व आबरू दोनों खतरे में हैं। यह स्थिति सरकार के ढुलमुल रवैये की वजह से उत्पन्न हुआ है। मांझी ने कहा कि ऐसी दलित विरोधी सरकार को दलित समाज उखाड़ फेंकना है। दलित महिलाओं के साथ अत्याचार समाज कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। वही इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद थे।

You may have missed