February 16, 2026

सावन की दूसरी सोमवारी पर पटना के शिवालयों में शिव भक्तों की जुटी भीड़, लगी लंबी कतारें

पटना। सावन का पावन महीना 4 जुलाई से ही शुरू हो गया है। यह पूरा सावन महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। ऐसे में सोमवार को सावन की पहली सोमवारी है। इसको लेकरभोले बाबा के भक्तों में काफी उत्साह है। सावन की दूसरी सोमवारी पर छोटे-बड़े शिवालय में भक्तों की भीड़ फौ फटने से पहले ही जमा हो गई है। दूसरी सोमवारी को लेकर मंदिरों में भी पूरी तैयारी कर ली गई थी। कई जगहों पर एक दिन पहले या रविवार की रात को ही श्रद्धालु नदियों से जल लेकर पैदल जाकर शिवालयों में सोमवार को चढ़ाते हैं। मान्यताओं के अनुसार भक्त भोले बाबा पर जल दूध से अभिषेक करते हैं और चंदन फूल अक्षत भांग धतूर चढ़ाते हैं। सावन सोमवारी का व्रत हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में श्रद्धालु अजगैबीनाथ शिवलिंग के दर्शन करने और जल चढ़ाने को बेताब दिखे। शिव धाम हर हर महादेव व बोलबम की नारों से गूंज रहा है। सोमवारी पर अत्यंत शुभ संयोग बन रहे है। दरअसल आज सोमवार पर अमावस्या है जिसे सोमवती अमावस्या भी कहा जाता है, सावन की हरियाली अमावस्या भी है। आज पुनर्वसु नक्षत्र का निर्माण हो रहा है साथ ही हर्षण व सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं। साथ ही रुद्राभिषेक के लिए शिववास भी है जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। आज के सोमवार पर महादेव की पूजा अर्चना करने पर चार गुना अधिक फलदायी है। इसको लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है खासकर महिला श्रद्धालु काफी उत्साहित है। वही पटना के कई मंदिरों में शिव भक्तों के लिए मुफ्त में दूध का प्रबंध किया गया है। मंदिरों में महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की संख्या देखने को मिल रही है। मंदिर परिसर में सभी चीजें शांतिपूर्ण हो इसलिए मंदिर में जगह जगह वॉलेंटियर्स खड़े किए गए हैं। वहीं मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में रविवार की रात से ही भक्तों की लंबी कतार देखी गई। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े दिखे।

 

You may have missed