श्राद्धकर्म में उमड़ा जनसैलाब, निर्गुण भजनों से गूंजा वातावरण

बिहटा। नगर परिषद अंतर्गत पटेल हाल्ट, सहवाजपुर में पत्रकार मोनु कुमार मिश्रा के पिता स्व संजय कुमार मिश्रा के श्राद्ध कर्म के अवसर पर क्षेत्र के अनेक प्रबुद्धजन, समाजसेवी, अधिकारी एवं स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह श्रद्धा और भावनाओं से ओत-प्रोत रहा।इस अवसर पर निर्गुण भजन का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बिहार के प्रसिद्ध निर्गुण सम्राट देव कुमार सिंह, भजन गायक रिंकू पाठक और राजा बाबू ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। वहीं तबला वादन में अंजनी सिंह, बैंजू वादन में हरेंद्र कुमार तथा अविनाश और अर्णव कुमार सहित अन्य कलाकारों ने भी अपनी कला से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।श्राद्ध कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्व संजय कुमार मिश्रा के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।मौके पर परिवार के सदस्य कमलेश मिश्रा, नवलेश मिश्रा, अजय मिश्रा, मनोज मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा, पुत्र सोनू कुमार मिश्रा, दामाद विशाल पाठक एवं पौत्र अर्णव, आरव, समर, युग सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे।