February 22, 2026

गया में अपरधियों ने बैंक मैनेजर के घर को बनाया निशाना, बंदूक के दम पर गहने और नकद लूटकर हुए फरार

गया। बिहार के गया में एक बार फिर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। जहां विष्णुपद थाना क्षेत्र के दंडीबाग मोहल्ले में हथियार के बल पर कैनरा बैंक के मैनेजर के घर डकैती की गई। इस दौरान बदमाशों ने घर वालों के साथ मारपीट भी की। उसके बाद लाखों के जेवर और नकद लेकर फरार हो गए। मौके पर पुहंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लूटपाट के दौरान हाथापाई में अजय कुमार की पत्नी और बेटे को चोट भी लगी है। पत्नी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल बैंक प्रबंधक की पत्नी रिंकू कुमारी ने कहा कि रात के करीब दो बज रहे थे। अचानक उसके बेटे के कमरे से रोने की आवाज आई। आवाज सुनकर वह बेटे के कमरे में गई जहां देखा कि तीन अपराधी हैं। दो अपराधियों के हाथों में लोहे की रॉड है। वहीं, एक अपराधी उसके बेटे पर पिस्टल तानकर रखा है। यह देख रिंकू अपराधियों से भिड़ गई। शोर होने के बाद बैंक प्रबंधक अजय कुमार भी कमरे में पहुंचे जहां देखा कि मारपीट और हाथापाई हो रही है।

इस घटना में रिंकू कुमारी और उसका बेटा राज कुमार घायल हो गया। घायल रिंकू कुमारी ने भागने के क्रम में एक अपराधी को पकड़ लिया। महिला ने कहा कि पकड़ा गया अपराधी पास का ही रहने वाला है। वहीं, दूसरा अपराधी विशाल केवट है जो पड़ोसी है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर विष्णुपद थाने की पुलिस पहुंची। वहीं, घायल रिंकू कुमारी को इलाज के हॉस्पिटल भेजा गया। पकड़े गए अपराधी को पुलिस अपने साथ थाने ले गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद अन्य बदमाशों की पहचान भी हो जाएगी।

You may have missed